ज्वार (Sorghum)
भूमि: ज्वार विश्व की एक मोटे अनाज वाली महत्वपूर्ण फसल है| ज्वार की फसल को किसी भी प्रकार की भूमि में उगाया जा सकता है | किन्तु अधिक मात्रा में उत्पादन प्राप्त करने के लिए खेती उचित जल निकासी वाली चिकनी मिट्टी में करे | इसकी खेती में भूमि का P.H. मान 5 से 7 के मध्य होना चाहिए | इसकी खेती खरीफ की फसल के साथ की जाती है | उस दौरान गर्मी का मौसम होता है, गर्मियों के मौसम में उचित मात्रा में सिंचाई कर अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है |
तापमान: ज्वार की बिजाई के लिए मुख्यतया 25-30 डिग्री C तापमान होना चाहिए |
उचित समय: 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बिच का समय बढ़िया माना जाता है |





