फूलगोभी(Cauliflower)
भूमि: फूलगोभी की खेती दोमट मिट्टी पर अच्छे से की जाती है | हालांकि उच्च नमी धारण क्षमता वाली मिट्टी को प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि पानी की कमी से पौधे के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है | बरसात के मौसम में, तेजी से सूखने वाली मिट्टी को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि कटाई का कार्य आसानी से किया जा सके | वहीं यह उच्च अम्लता के प्रति संवेदनशील होती है | इसकी खेती से अधिकतम उत्पादन के लिए मिट्टी की पीएच 5.5 से 6.0 होना चाहिए |
तापमान: इसके अच्छे उत्पादन के लिए 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान होना चाहिए।
उचित समय: फूल गोभी की खेती आप बरसात के बाद सितंबर से अक्टूबर तक कर सकते हैं। फूलगोभी की अगेती खेती के लिए आप नर्सरी की तैयारी सितंबर में कर लें। पिछेती खेती के लिए आप नवंबर तक कर सकते हैं।





