combine harvester subsidy

Table Of Content

  • कंबाइन हार्वेस्टर पर मिलेगी 11 लाख रुपए की सब्सिडी
  • क्या है कंबाइन हार्वेस्टर (What is combine harvester)
  • कंबाइन हार्वेस्टर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी ?
  • क्या है कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत ?
  • कंबाइन हार्वेस्टर के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
  • कैसे करें कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी के लिए आवेदन
  • योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क
  • योजना से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक

कंबाइन हार्वेस्टर पर मिलेगी 11 लाख रुपए की सब्सिडी
क्या है कंबाइन हार्वेस्टर (What is combine harvester)
कंबाइन हार्वेस्टर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी ?
क्या है कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत ?
कंबाइन हार्वेस्टर पर मिलेगी 11 लाख रुपए की सब्सिडी

किसानों को सस्ती दर पर कृषि यंत्रों/मशीनों का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कई प्रकार की कृषि यंत्र अनुदान योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। इन्हीं योजनाओं में एक योजना कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन (एसएमएएम) योजना (Sub Mission on Agricultural Mechanization (SMAM) Scheme) चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को कंबाइन हार्वेस्टर (combine harvester) खरीदने के लिए 11 लाख रुपए तक की सब्सिडी (subsidy) दी जा रही है। इच्छुक किसान इस योजना में आवेदन करके कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

क्या है कंबाइन हार्वेस्टर (What is combine harvester)

कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए काफी उपयोगी मशीन है। इस मशीन को ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जा सकता है। हालांकि अब स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर भी आते हैं। इस मशीन की सहायता से किसान फसल की कटाई, थ्रेसिंग, उसे इक्ट्‌ठा करना और उसकी सफाई का काम एक ही बार में कर सकते हैं। कंबाइन हार्वेस्टर का उपयोग विशेष तौर पर गेहूं, जौ, मक्का और सोयाबीन जैसी फसलों के लिए किया जाता है।

कंबाइन हार्वेस्टर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी ?

कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन (एसएमएएम) योजना के तहत 6 फीट कटर बार चौड़ाई वाले कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी (Subsidy on Combine Harvester) का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, छोटे व श्रमिक किसान व महिलाओं को कंबाइन हार्वेस्टर की खरीद पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 11 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। वहीं अन्य वर्गों के किसानों के लिए जिसमें सामान्य वर्ग शामिल है, को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी जो 8.80 लाख रुपए तक हो सकती है।

क्या है कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत ?

बाजार में महिंद्रा, प्रीत, करतार, दशमेश, न्यू हॉलैड, कुबोटा आदि कंपनियों के बेहतरीन हार्वेस्टर उपलब्ध हैं। लेकिन आपको हार्वेस्टर की खरीद अपने जिले के कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत डीलर से ही करनी होगी, तभी आपको सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। ऐसे में आपको विभाग द्वारा पंजीकृत डीलर से ही कंबाइन हार्वेस्टर की खरीद करनी होगी। कंबाइन हार्वेस्टर की अनुमानित कीमत 5.35 लाख रुपए से शुरू होकर 26.70 लाख रुपए तक होती है। बता दें कि सब्सिडी का लाभ किसानों को कृषि मशीन के लागत मूल्य पर दिया जाता है। कृषि मशीनरी पर लगने वाले जीएसटी का भुगतान किसान को स्वयं करना होता है।

कंबाइन हार्वेस्टर के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
कैसे करें कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी के लिए आवेदन
योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क
योजना से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक
कंबाइन हार्वेस्टर के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
योजना के तहत कंबाइन हार्वेस्टर के लिए आवेदन करने हेतु आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिन दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं।

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का पैन कार्ड
  • किसान का निवास प्रमाण-पत्र
  • किसान का आय प्रमाण-पत्र
  • खेत की जमीन के कागजात
  • बैंक खाता विवरण हेतु बैंक पासबुक की कॉपी
  • किसान का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

कैसे करें कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी के लिए आवेदन

यदि आप कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन (एसएमएएम) योजना के तहत 6 फीट कटर बार चौड़ाई वाले कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन (एसएमएएम) योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://agrimachinery.nic.in/ जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कृषि विभाग व उद्यान विभाग की ओर से समय-समय पर इस योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। किसान इस योजना के तहत आवेदन करके कंबाइन हार्वेस्टर की खरीद पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

कृषि मशीनीकरण पर उप-मिशन (एसएसएएम) योजना की अधिक जानकारी के लिए आप इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अपने जिले के कृषि विभाग या उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

योजना से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक
योजना की आधिकारिक वेबसाइट- https://agrimachinery.nic.in/
योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक- https://agrimachinery.nic.in/Farmer/Management/Index
लिया गया लेख

Recent Posts

aloe vera cultivationएलोवेरा की बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी खेती मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। हर्बल और कास्मेटिक्स में इसकी मांग निरंतर बढ़ती ही जा रही है। इन प्रोडक्टसों में अधिकांशत: एलोवेरा का उपयोग किया जा रहा है। सौंदर्य प्रसाधन के सामान में इसका सर्वाधिक उपयोग होता है। वहीं हर्बल उत्पाद व दवाओं में भी इसका प्रचुर मात्रा में उपयोग किया जाता है।Click HereLettuceसलाद पत्ते को इंग्लिश में Lettuce कहते है आप इसे लेट्टस या लेटस बोल सकते हैं ।यह अक्सर पत्ती की सब्जी के रूप में उगाया जाता है, लेकिन कभी-कभी इसके तने और बीज के लिए भी उगाया जाता हैClick Hereginger organicअदरक हिमाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण मसालेदार नगदी फसल है। इसकी काश्त के लिए 5-6.5 पी.एच. रेंज और एक प्रतिशत से अधिक जैविक कार्बन वाली रेतीली अथवा भंगुर मृदा काफी उपयुक्त है।Click Here
Previous slide
Next slide

Read More

cold storage scheme

Table Of Content

  • कोल्ड स्टोरेज योजना
  • कोल्ड स्टोरेज योजना के लिए कहां आवेदन करें
  • कोल्ड स्टोरेज (गोदाम निर्माण) सब्सिडी
  • कोल्ड स्टोरेज बनाने की विधि
  • कोल्ड स्टोरेज को तैयार करने में आने वाला खर्च
  • कोल्ड स्टोरेज मुनाफा
  • कोल्ड स्टोरेज में उपयोग होने वाली मशीने
  • योजना का लाभ किसे प्राप्त हो सकता है
  • कोल्ड स्टोरेज योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • शीत भंडारण (कोल्ड स्टोरेज) योजना मे आवेदन कैसे करे

Search Post

कोल्ड स्टोरेज योजना

भारत को पूरी दुनिया में कृषि उत्पादन (गेहूं, चावल) के मामले में दूसरा स्थान प्राप्त है | फिर भी देश के किसानो को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं प्राप्त हो पाता है, इसके पीछे का कारण अनाज भंडारण में होने वाली समस्या को माना जाता है, जिससे किसानो को काफी हद तक नुकसान भी उठाना पड़ता है |

इस समस्या के निपटारे के लिए सरकार द्वारा देश के किसानो को अनाज भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज सब्सिडी 2024 को लागू किया है | जिसमे किसानो को 35% से लेकर 50% तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी | इस योजना की अधिक जानकारी कोल्ड स्टोरेज योजना , कोल्ड स्टोरेज (गोदाम निर्माण) सब्सिडी, कोल्ड स्टोरेज बनाने की विधि इसके बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़े |

कोल्ड स्टोरेज योजना के लिए कहां आवेदन करें

इस योजना को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ 40 लाख रूपए तक का अनुदान दिया जायेगा | जिला उद्यान विभाग में आवेदन कर इसके कोल्ड स्टोरेज लाइसेंस के लिए आवेदन किया जायेगा|

यदि कोई किसान कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करता है, तो उसे सरकार द्वारा 50% तक का अनुदान मिलेगा तथा अन्य लोगो को 35% तक का अनुदान दिए जायेगा |

कोल्ड स्टोरेज (गोदाम निर्माण) सब्सिडी

कोल्ड स्टोरेज को लोगो की भलाई का बिज़नेस मॉडल कहा जाता है, इसमें भंडारण को तैयार करने के लिए सरकार द्वारा लोगो को कोल्ड स्टोरेज बिज़नेस सब्सिडी का सहयोग प्रदान करती है| इस कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए आप सब्सिडी को दो तरह से प्राप्त कर सकते है| इसमें यदि आपके कोल्ड स्टोरेज का बजट 3 करोड़ के आसपास है, तो उसके लिए आपको नेशनल बाग़वानी बोर्ड द्वारा 1 करोड़ 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी को प्रदान किया जाता है, जो कि कुल लागत का 40% तक होती है|

दूसरी तरह की सब्सिडी की बात करे तो इसमें यदि आपके भंडारण का बजट 10 करोड़ रूपए के आसपास है, तो उसमे भारत सरकार द्वारा आपको 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है |

कोल्ड स्टोरेज बनाने की विधि

कोल्ड स्टोरेज को तैयार करने के लिए आपके पास एक बड़ी जगह का होना जरूरी है, जिसमे आपको कोल्ड स्टोरेज के लिए 14 फ़ीट x 10 फीट x 10 फ़ीट के कमरे का होना आवश्यक है | भंडारण कमरे में तक़रीबन 85%-90% तक की नमी का होना आवश्यक है | भंडारण यूनिट की क्षमता तक़रीबन 10 मीट्रिक टन तक होनी चाहिए | प्रारंभिक तापमान का उत्पादन करने के लिए 28-35 डिग्री सेल्सियस का तापमान हो | इन्सुलेशन सामग्री 60 मिमी चक्र फाइबर (PUF) यूनिट की क्षमता 30000 BTU/ घंटा हो |

  • इसके अतिरिक्त कोल्ड स्टोरेज का बाहरी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक ही जाना चाहिए |
  • कोल्ड स्टोरेज का सड़क से संपर्क होना चाहिए साथ ही साइट ऊंचाई और जल निकासी भी पर्याप्त होनी चाहिए |
  • भार वहन के लिए मिट्टी परीक्षण किया जाना चाहिए |
  • सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Cold मशीनरी का वैक्यूम और दबाव परीक्षण की जांच तथा आग बचाव यंत्र, अलार्म की सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए |
  • इसके अतिरिक्त कोल्ड स्टोरेज गोदाम का बीमा भी होना चाहिए | यदि गोदाम में किसी तरह का हादसा हो जाता है, तो आपको बीमा कंपनी द्वारा राहत मिल सकती है |

कोल्ड स्टोरेज को तैयार करने में आने वाला खर्च

कोल्ड स्टोरेज का निर्माण एक बड़े व्यापार के रूप में जाना जाता है | इसलिए इसमें होने वाला पूँजी का निवेश करोड़ो रूपए के हिसाब से होता है | यदि आप छोटे-मोटे लगभग 3,000 टन वाले कैपेसिटी के कोल्ड स्टोरेज को तैयार करना चाहते है, तो उसके लिए आपको कम-से-कम 2.5 से 3 करोड़ रूपए खर्च करने होंगे | इसके अतिरिक्त भंडारण को तैयार करने में आपको सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान हो जाती है, जिससे आपका बोझ तक़रीबन आधा हो जाता है |

कोल्ड स्टोरेज मुनाफा

जैसा कि आप जान चुके है कोल्ड स्टोरेज बिज़नेस एक बड़ा बिज़नेस है, जिसे करने में अधिक लागत आती है | वैसे ही अगर इस भंडारण से होने वाले मुनाफे की बात करे तो इतना बड़ा व्यापार करने के बाद आप अच्छी कमाई भी कर सकते है | मुनाफे की बात करे तो अन्य बिज़नेस की तुलना में इसमें 2 से 3 गुना बिज़नेस अधिक कमाया जा सकता है |

इसे दूसरे नज़रिये से देखे तो यह एक देश सेवा का भी कार्य है, क्योकि अधिक बड़ा बिज़नेस होने के कारण बहुत कम ही लोग इस व्यापार को करने में पैसा लगाते है| वर्तमान समय में बहुत अधिक बेरोजगारी चल रही है | यदि आप कोल्ड स्टोरेज का कार्य करते है, तो आपको कई मजदूरों की भी आवश्यकता होती है, जिन्हे आप रोजगार देकर देश के लोगो की बेरोजगारी को कम कर सकते है, तथा देश के उत्पादों को ख़राब होने से भी बचा सकते है |

कोल्ड स्टोरेज में उपयोग होने वाली मशीने

इस तरह के बड़े व्यापार को करने के लिए व्यापारी को अनेक मशीनो की आवश्यकता होती है, क्योकि इसमें अधिकतर कार्य मशीनो द्वारा ही किया जाता है | इसमें तक़रीबन आधा कार्य मजदूर करते है, तो आधा कार्य मशीनो द्वारा किया जाता है |

योजना का लाभ किसे प्राप्त हो सकता है

  • देश का कोई भी किसान
  • देश का कोई भी आम नागरिक
  • किसी फर्म द्वारा
  • किसान उत्पादक संगठन द्वारा
  • सहकारी समिति
  • अनेक प्रकार की कम्पनिया
  • किसी भी NGO द्वारा

कोल्ड स्टोरेज योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • भूमि के कागज (स्वामित्व)
  • बैंक से सैद्धांतिक मंजूरी पत्र (आवेदन से पूर्व)
  • विस्तृत परियोजना रिपोर्ट
  • कोल्ड स्टोरेज के लिए मान्य मेप
  • व्यक्तिगत सत्यापन कागज (आधार, पेन,फोटो)

शीत भंडारण (कोल्ड स्टोरेज) योजना मे आवेदन कैसे करे

  • कोल्ड स्टोरेज योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बैंक से सैद्धांतिक मंजूरी पत्र को लेना होगा |
  • योजना में आवेदन के लिए राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://nhb.gov.in/OnlineApplication/RegistrationForm.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते है|
  • आपको रजिस्ट्रेशन के बाद ID और PASSWORD मिलेगा, जिसके माध्यम से आपको अपने सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा |
  • यदि एक बार आपके सभी दस्तावेजों की स्वीकृति हो जाती है, तो आप अपने कोल्ड स्टोरेज के निर्माण कार्य को शुरू कर सकते है | निर्माण कार्य को बोर्ड के निर्देशानुसार ही किया जाना चाहिए |

लिया गया लेख

bhartiya jan urvarak pariyojanaउन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 (31 जनवरी, 2024 तक) के लिए देश में उर्वरकों के लिए प्रदान की गई सब्सिडी 1,70,923 करोड़ रुपये हैClick Herecombine harvester subsidyकिसानों को सस्ती दर पर कृषि यंत्रों/मशीनों का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कई प्रकार की कृषि यंत्र अनुदान योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी का लाभ दिया जाता हैClick Herefarmer tractor schemeभारत सरकार देश के किसानों के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करती है। जैसा कि किसान भारतीय कृषि क्षेत्र की रीढ़ हैं, उनकी देखभाल करना और उन्हें सहायता प्रदान करना समय की आवश्यकता है, ताकि वह अर्थव्यवस्था के विकास में अधिक योगदान दे सकेंClick Here
Previous slide
Next slide

Read More

farmer tractor scheme


किसान ट्रैक्टर योजना

भारत सरकार देश के किसानों के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करती है। जैसा कि किसान भारतीय कृषि क्षेत्र की रीढ़ हैं, उनकी देखभाल करना और उन्हें सहायता प्रदान करना समय की आवश्यकता है, ताकि वह अर्थव्यवस्था के विकास में अधिक योगदान दे सकें। यही कारण है, कि सरकारें समय-समय पर किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं की शुरुआत करती रहती हैं। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना एक ऐसी योजना है, जो देश के किसानों की मदद करती है।जब हम कृषि के बारे में बात करते हैं, तो कई कारक मायने रखते हैं।

आजकल कृषि को आसान बनाने के लिए मशीनरी का अत्यधिक उपयोग किया जाने लगा है। ट्रैक्टर एक अधिक महत्वपूर्ण कारक बन जाता है, जो खेती को आसान बनाता है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना का तर्क उन जरूरतमंद किसानों को सुविधाएं देना है जो ट्रैक्टर नहीं खरीद सकते। किसान ट्रैक्टर योजना क्या है (PM Kisan Tractor Yojana), इस स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन के बारें में आपको यहाँ विधिवत जानकारी प्रदान की जा रही है|


किसान ट्रैक्टर योजना क्या है ?

जैसा कि नाम से पता चलता है, यह योजना स्पष्ट रूप से ट्रैक्टर्स से संबंधित है। ट्रैक्टर खेती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन इसकी उच्च लागत के कारण सभी किसान इसे वहन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें ट्रैक्टर किराए पर लेना पड़ता है और इससे लागत बढ़ जाती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने ट्रैक्टर योजना शुरू की जिसके तहत पात्र किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। यह योजना पहले से ही देश के कई राज्यों में अपने स्तर पर लागू की जा रही है जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, बिहार आदि। 

देश का कोई भी किसान जो कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर खरीदना चाहते है, वह इस स्कीम के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकता है। आवेदन के बाद सरकार यदि वह पात्रता मानदंड को पूरा करने में सफल होते है, तो उन्हें ट्रैक्टर खरीदने के लिए 20 से 50 फीसदी सब्सिडी राशि मुहैया कराएगी। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है, लेकिन इसके लिए आपको राज्य सरकार के पास आवेदन जमा करना होगा। प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के आवेदन कुछ राज्यों में ऑनलाइन और कुछ राज्यों में ऑफलाइन माध्यम से लिए जाते हैं|

प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत लाभ सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है इसलिए आवेदन करते समय आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए, साथ ही यह बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए । पहले से प्राप्त किसी भी सरकारी योजना का लाभ लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से होता है और डीबीटी धन प्राप्त करने के लिए आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से ज्वाइन्ट होना चाहिए |


किसान ट्रैक्टर योजना का मुख्य उद्देश्य

हमारे देश के किसानों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है, कि वह अपने पैसे से ट्रैक्टर और कृषि यंत्र खरीद सकें। देश की जरूरतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, किसानों को देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक खेती को बढ़ावा देना होगा और कृषि कार्यों में तीव्रता  लानी होगी। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कृषि क्षेत्र में बहुत सारी लाभकारी योजनाएँ लाई गई हैं, जिनका किसान लाभ प्राप्त कर रहे है।

ऐसे में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों किसानों को और अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है, जिसके उद्देश्य से सरकार ने प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2024 की शुरुआत की गयी है| किसान ट्रैक्टर स्कीम के अंतर्गत नए ट्रैक्टर की खरीद पर सरकार एक राज्य में 20% से 50% और अन्य जगहों पर 50% की सब्सिडी प्रदान करती है। यह सब्सिडी केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलाकर 50% तक का भुगतान किया जाता है।किसान ट्रैक्टर योजना 2024 की शुरुआत के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में तेजी लाना और भारत की कृषि को गति देना है।


किसान ट्रैक्टर योजना से सम्बंधित अफवाह

पारंपरिक खेती के अलावा कृषि के अन्य आधुनिक तरीकों से किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान ट्रैक्टर योजना शुरू करने की अफवाह फैलाई जा रही है। आपको बता दें, कि किसान ट्रैक्टर योजना के आवेदन से जुड़ी सभी बातें झूठी और अफवाह हैं। लेकिन इससे जुड़ें तथ्यों पर ध्यान दिया जाये तो सरकार इस योजना की तैयारी में लगी हुई है|

हालांकि देश के अन्य राज्यों जैसे:- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा में कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के माध्यम से देश के प्रत्येक राज्य में किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है| ऐसे किसान जिनके पास बैंक खाते हैं,वह इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को अपने राज्य के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में पूरा कर सकते हैं।


किसान ट्रैक्टर योजना के लाभ

  • देश के सभी पात्र कृषक किसान ट्रैक्टर स्कीम 2024 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • सरकार द्वारा शुरू की गयी किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के अंतर्गत देश के किसानों को नए ट्रैक्टर की खरीद पर 20 से 50% सब्सिडी डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में दी जाती है।
  • इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को लाभ सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाता है इसलिए किसानों के पास बैंक खाता होने के साथ-साथ इस बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक होना भी आवश्यक है।
  • ट्रैक्टर की खरीद पर किसानों को आवेदन के बाद योजना में स्वीकृति मिलने के बाद ट्रैक्टर की राशि का 50% अपनी जेब से लगाना होगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान पहले से किसी भी कृषि अनुदान योजना के अंतर्गत नहीं जुड़ा होना चाहिए। यानी किसान को पहले से किसी भी कृषि यंत्र पर सब्सिडी नहीं मिलनी चाहिए थी।
  • देश की फसल काटने वाली महिलाओं को पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के तहत अधिक लाभ दिया जाएगा।
  • किसान योजना ट्रैक्टर 2024 का लाभ किसानों के नाम से खेती योग्य जमीन ले रहे होंगे। यदि जमीन किसी और के नाम पर है, तो किसान उसके नाम पर ट्रैक्टर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
  • पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है साथ ही किसान ट्रैक्टर का 50% तक लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं।


किसान ट्रैक्टर योजना पात्रता आवश्यकताएँ

  • रियायती दर पर ट्रैक्टर प्राप्त करने के लिएआवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा, कि वह  योजना के पात्र होने के लिए आवश्यक कुछ मानदंडों को पूरा करते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत पात्रता मानदंडों के बारे में संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है-

    पात्रता मापदंड विशेष विवरण
    राष्ट्रीयता (Nationality) आवेदक किसान भारत का स्थायी निवासी (Permanent Resident) होना चाहिए
    आयु (Age) आवेदक की उम्र 18 वर्ष (18 Years) से अधिक और 60 वर्ष (60 Years) से कम होनी चाहिए।
    पारिवारिक आय (Family Income) आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय प्रति वर्ष 1लाख 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए।
    अन्य (Others) लघु/सीमांत कृषक की कसौटी के अंतर्गत होना चाहिए।
    ट्रैक्टर लेने वाले कृषक के पास स्वयं की खेती अर्थात भूमि उनके  नाम होनी चाहिए।
    आवेदक को किसी और सब्सिडी स्कीम का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
    • आवेदन करने के पहले 7 वर्षों तक आवेदक ऐसी किसी भी सरकारी योजना, केंद्र या राज्य सरकार की योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
    • साथ हीयह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि सब्सिडी वाले ट्रैक्टर खरीदने के लिए प्रति परिवार केवल एक व्यक्ति को पात्र माना जाएगा।


किसान ट्रैक्टर योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदकों को उसी के लिए आवेदन जमा करते समय अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इन दस्तावेजों में शामिल हैं-

    • स्कीम के अंतर्गत आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड (Applicant’s Aadhaar Card)
    • वैलिड आईडी कार्ड- जैसे वोटर आईडी (Voter ID Card), पैन कार्ड (Pan Card), पासपोर्ट (Passport), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
    • आवेदक के पास जमीन के लीगल दस्तावेज |
    • बैंक खाता विवरण (Bank Account Details)/ बैंक पासबुक (Bank Passbook) |
    • श्रेणी प्रमाण पत्र |
    • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo) |


किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन कैसे करें

  • यदि आप प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना  के अंतर्गत अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा| इसके पश्चात आप अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र में आवश्यक दस्तावेज लेकर आवेदन कर सकते हैं। किसान ट्रैक्टर योजना के लिए आवेदन नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से लिए जा रहे हैं।

    आप जन सेवा केंद्र पर जाएंगे, जन सेवा केंद्र संचालक (CSC VLE) आपको आवेदन के तहत किसान ट्रैक्टर योजना  के बारे में बताएंगे | जिसके द्वारा आप एक आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे  लोक सेवा केंद्र संचालक आपके दस्तावेजों और आपकी जानकारी को अपने पोर्टल पर ऑनलाइन रिकॉर्ड करेगा और आपसे मामूली शुल्क लेगा।

    जैसे ही आपका आवेदन जन सेवा केंद्र के माध्यम से होगा आपको आवेदन की एक रसीद  दी जाएगी, जिससे भविष्य में आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकेंगे। हमने आपको पहले भी बताया था कि प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन दिए जा रहे हैं | आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं लेकिन कुछ राज्यों में ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। राज्यवार ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक इस प्रकार हैं-

    राज्य का नाम राज्यवार आवेदन लिंक
    अण्डमाननिकोबार (AndamanandNicobar) ऑनलाइन आवेदन
    आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) ऑनलाइन आवेदन
    अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) ऑनलाइन आवेदन
    असम (Assam) ऑनलाइन आवेदन
    बिहार (Bihar) ऑनलाइन आवेदन लिंक
    चंडीगढ़ (Chandigadh) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ऑफलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    दादरा-नगर हवेली (Dadra-Nagar Haveli) ऑफलाइन आवेदन
    दमन-दीव ऑफलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    दिल्ली (Delhi) ऑनलाइन आवेदन
    गोवा (Goa) ऑनलाइन आवेदन लिंक
    गुजरात (Gujarat) ऑनलाइन आवेदन
    हरियाणा (Hariyana) ऑनलाइन आवेदन लिंक
    हिमांचल प्रदेश (Himachal Pradesh) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    झारखंड (Jharkhand) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    कर्नाटक (Karnataka) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    केरल (Kerla) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    मध्य प्रदेश (Madhy Pradesh) ऑनलाइन आवेदन लिंक
    महाराष्ट्र (Maharashtra) ऑनलाइन आवेदन लिंक
    मणिपुर (Manipur) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    मेघालय (Meghalaya) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    मिजोरम (Mizoram) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    नगालैंड (Nagaland) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    ओडिशा (Odisha) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    पांडिचेरी (Pondicherry) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    पंजाब (Punjab) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    राजस्थान (Rajsthan) ई-मित्र से संपर्क करें
    सिक्किम (Sikkim) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    तमिलनाडु (Tamilnadu) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    तेलंगाना (Telangana) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    त्रिपुरा (Tripura) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    उत्तरांचल (Uttaranchal) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)
    पश्चिम बंगाल (West Bengal) ऑनलाइन आवेदन (सीएससी सेंटर)

     

  • लिया गया लेख
Read More

Pradhan Mantri Beej Gram Yojana

Contents

  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना
  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के मुख्य तथ्य
  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के उद्देश्य
  • उत्पादन के लिए प्रदान की जाएगी सब्सिडी
  • प्रमाणिक बीजों का उत्पादन करने की प्रक्रिया
  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के फ़ायदे/लाभ
  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना की विशेषताएं
  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना की पात्रता
  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना महत्वपूर्ण दस्त्तावेज
  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के अंतर्गत जुड़ने की प्रक्रिया

Search

–
प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना
प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के मुख्य तथ्य
प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के उद्देश्य
उत्पादन के लिए प्रदान की जाएगी सब्सिडी
–

 भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को प्रमाणिक एवं गुणवत्तापूर्ण बीज मुहैया कराए जाएंगे। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना  से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे की योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज़, आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट करने जा रहे हैं।‌ प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारा आर्टिकल अंत तक विस्तारपूर्वक पढ़ना होगा।

 
प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना

इस योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है।  इस योजना के अंतर्गत किसानों को उच्च कोटि के बीज मुहैया कराए जाएंगे जिससे कि उनकी फसलों का अच्छी तरीके से विकास हो सके। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के अंतर्गत पास के दो तीन गांवों में से किसानों को बुलाकर उन सबको मिलाकर एक समूह तैयार किया जाएगा। प्रत्येक समूह में 60 से 100 किसानों को शामिल किया जाता है। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को बीज की बुवाई से लेकर कटाई तक हर चीज के बारे में ज्ञान दिया जाता है।

  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के माध्यम से किसानों को उन्हीं के क्षेत्र में उच्च कोटि के बीज प्रदान किए जाते हैं।
  • सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यह है कि किसानों को गुणवत्ता वाले बीज प्राप्त हो सके।
  • कृषकों को उच्चकोटि के गुणवत्तापूर्ण बीज प्राप्त करनें के लिए इधर-उधर या दूसरे राज्यों में भटकना नहीं पड़ता है।

प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के मुख्य तथ्य

इस योजना के मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं:-

योजना का नाम प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना
किसके द्वारा शुरू की‌ गई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
योजना का उद्देश्य किसानों को उच्च कोटि के बीज प्रदान करना
योजना का लाभ सरकार द्वारा बीज प्राप्त होगे।
योजना के लाभार्थी देश के किसान
प्रधानमंत्री का नाम श्री नरेंद्र मोदी
विशेषज्ञ कृषि विशेषज्ञ
सब्सिडी 25%
आवेदन की प्रक्रिया आनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट pmindia.gov.in

प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के उद्देश्य

जैसे कि आप सब जानते हैं कि हमारे देश का आधे से ज्यादा कारोबार कृषि पर आधारित है। देश के किसानों को उच्च कोटि के बीज मिल सके एवं वे सरलता से खेतीबाड़ी कर सकें इसलिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना  का संचालन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को उच्च कोटि के बीज मुहैया किए जाएंगे। इन देशों की सहायता से किसान अच्छी प्रकार की फसल उगा पाएंगे एवं उनकी खेती बाड़ी में भी विकास होगा। इस योजना का लाभ देश का प्रत्येक किसान उठा सकता है।

  • इस योजना के अंतर्गत किसानों का एक समूह बनाया जाएगा।
  • आसपास के जिलों से 60 एवं 100 किसानों को इकट्ठा करके उन लोगों का एक समूह बनाया जाएगा जिसमें विशेषज्ञों द्वारा उन्हेें बीज बुवाई से लेकर फसल कटने तक की सभी जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी को दी गई पात्रता के अनुरूप होना अनिवार्य है।

उत्पादन के लिए प्रदान की जाएगी सब्सिडी

जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे देश भारत का आधे से ज्यादा कारोबार कृषि पर आधारित है। यदि कृषि बेहतर तरीके से‌ नहीं हो पाएगी तो हमारे देश पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। हमारा देश एक विकासशील देश है। सरकार द्वारा हमारे देश को विकसित बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई गई हैं जिनमें से एक प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना भी है। के अंतर्गत किसानों को फसल के उत्पादन के लिए उच्च कोटि एवं गुणवत्तापूर्वक बीज मुहैया कराए जाएंगे। इन बीजों के साथ ही साथ किसानों को उत्पादन के लिए सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। यह सब्सिडी 25% की दर से प्रदान की जाएगी।

प्रमाणिक बीजों का उत्पादन करने की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजनाके लाभ
प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना की विशेषताएं
प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना की पात्रता
प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना महत्वपूर्ण दस्त्तावेज
प्रमाणिक बीजों का उत्पादन करने की प्रक्रिया

प्रमाणित बीजों का उत्पादन करने के लिए किसी खास प्रकार की प्रक्रिया को अपनाने की जरूरत नहीं है। किसान को केवल कृषि विज्ञान केंद्र से फाउंडेशन बीज लानें के बाद उन्हें ठीक उसी प्रकार बोना होता है जिस प्रकार साधारण बीज को किसान को केवल एक बात का ध्यान रखना है वह यह है कि जो बीच को लेकर आया है उनमें किसी भी प्रकार का अलग बीज ना हो। यदि इन बीजों में किसी अन्य फसल का वीजा जाता है तो इन बीजों की गुणवत्ता कम हो जाती।

प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजनाके लाभ

इस योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:-

  • इस योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई है।
  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना लक्ष्य यह है कि भारत के किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज प्रदान किए जा सके।
  • इन बीजों की सहायता से किसान अच्छे प्रकार से खेती-बाड़ी कर पाएंगे।
  • जो फसलें किसान इन बिजो के माध्यम से उगाएंगे वह उच्च कोटि की होंगी।
  • इस योजना के अंतर्गत 60 से 100 किसानों को एक समूह तैयार किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा निर्धारित इस समूह‌ को कृषि विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह स्वयं भी गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन कर पाएंगे।
  • सरकार द्वारा प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के अंतर्गत बीजों के साथ-साथ सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
  • किसानों को 25% की सब्सिडी इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करने के लिए किसान को अपने नजदीकी‌ कृषि कार्यालय में जाना होगा।

प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना की विशेषताएं

इस योजना की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

  • देश के किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम बीज ग्राम योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यह है कि किसानों को बीज प्राप्त हो सके एवं उनको सब्सिडी भी प्रदान की जा सके।
  • सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्वक बीज मुहैया कराए जाएंगे।
  • इस योजना से जुड़ने के लिए किसान को अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करना होगा।
  • किसी कार्यालय में जाकर उसे पदाधिकारियों से बातचीत करनी होगी।
  • कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषकों को बीजों को बोनें से लेकर उनकी कटाई तक देख-रेख के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया‌ जाएगा।
  • इस योजना द्वारा जो उच्च कोटि के बीज जानू को प्रदान किए जाएंगे उन उच्चकोटि के बीजों को बोनें से फसलों का उत्पादन बढनें के साथ ही उनकी गुणवत्ता काफी बेहतर होगी।
  • इस योजना के तहत छोटे किसानों को 50 फीसदी और सामान्य कृषकों को 25 फीसदी अनुदान पर बीज मुहैया कराए जाएंगे।
  • सरकार द्वारा इस प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
  • देश का प्रत्येक किसान इस योजना का लाभ उठा सकता है। परंतु उसे पात्रता के मापदंडों के अनुरूप होना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना की पात्रता

वह सभी व्यक्ति को इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:-

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करता हो।
  • सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार ही आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना महत्वपूर्ण दस्त्तावेज

प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु मुख्य दस्तावेज निम्नलिखित हैं:-

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के अंतर्गत जुड़ने की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के अंतर्गत जुड़ने की प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत जुड़ने हेतु लाभार्थी को दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-

  • प्रधानमंत्री बीज ग्राम योजना के अंतर्गत जुड़ने हेतु लाभार्थी को सर्वप्रथम अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में जाने के बाद उसे वहां के पदाधिकारी से संपर्क करना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आप अपने नजदीकी कृषि सलाहकार से भी ले सकते हैं।
  • अब आपको एक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करनी होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने के बाद आप इसका लाभ सरलता पूर्वक उठा सकते हैं।

लिया गया लेख

Posts

Minimum Support Price (MSP PRICE)न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भारत सरकार द्वारा कृषि उत्पादकों को कृषि कीमतों में किसी भी तेज गिरावट के खिलाफ बीमा करने के लिए बाजार हस्तक्षेप का एक रूप है….Click Here Him Unnati Yojanaहिमाचल प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए “हिम उन्नति योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को तालाब बनाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।…Click HerePrakritik Kheti Khushhal KisanYojanaहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों में आत्मनिर्भरता पैदा करने एवं उनकी आय में वृद्धि करने हेतु प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना का आयोजन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती बाड़ी की ट्रेनिंग दी जाएगीClick Here
Previous slide
Next slide

Read More

Prakritik Kheti Khushhal KisanYojana

Table Of Contents

  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना
  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के मुख्य तथ्य
  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के मुख्य उद्देश्य
  • मिलने वाली प्रोत्साहन सहायता
  • राज्य सरकार द्वारा मिलेगी सहायता
  • किसानों की आय में होगा सुधार
  • किसान बनेंगे आत्मनिर्भर
  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के लाभ
  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की विशेषताएं
  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की पात्रता
  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्त्तावेज
  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया

Search Posts

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना

इस योजना का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा किया गया है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक का उपयोग किए बिना ही खेती करना सिखाया जाएगा यानि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती बाड़ी की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 3226 में से 2934 पंचायतों के 72,193 किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें 2022 तक प्रदेश के 9.61 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यह है कि हमारे देश में जो रासायनिक उर्वरकों द्वारा खेती बाड़ी की जा रही है उस पर रोक लगाई जाए और खेती बाड़ी में प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाए।

  • इस योजना के संचालन से हमारे देश में प्राकृतिक खेती बाड़ी को बल मिलेगा।
  • सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यह है कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जाए।
  • सभी रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के मुख्य तथ्य

इस योजना के मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं:-

योजना का नाम प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना
किसके द्वारा शुरू की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
योजना का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देना
योजना का लाभ किसानों को प्राकृतिक खेती करने की ट्रेनिंग प्राप्त होगी
योजना के लाभार्थी राज्य के किसान
योजना का राज्य हिमाचल प्रदेश
लाभार्थी किसान परिवारों की संख्या 9.61 लाख
वित्तीय सहायता की राशि 50,000
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट Click Here

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के मुख्य उद्देश्य

जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे देश में प्रदूषण की समस्या बहुत बढ़ गई है। हमारे देश में रसायनिक गैसों की मात्रा ज्यादा होने के कारण बहुत प्रदूषण हो रहा है। प्रदूषण की इस बढ़ती मात्रा को देखकर हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए उत्साहित करने हेतु प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना  की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से रसायनिक उर्वरकों एवं जहरीली दवाओं के इस्तेमाल को बंद कर दिया जाएगा। किसानों को प्राकृतिक खेती करने की ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे कि वह इन रासायनिक पदार्थों का उपयोग न करने के बाद भी सरलतापूर्वक अपनी खेती कर सकें।

  • इस योजना के माध्यम से मृदा प्रदूषण में भी कमी आएगी।
  • हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के द्वारा हमारे राज्य के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को आय के अच्छे स्रोत भी प्रदान किए जाएंगे।

मिलने वाली प्रोत्साहन सहायता

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन सहायता कुछ इस प्रकार है:-

  • इस योजना के अंतर्गत मवेशियों के शेड के लिए 80% सहायता प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा किसानों को प्लास्टिक ड्रम प्रदान करने के लिए 75% सहायता प्रदान की जाएगी।
  • प्रत्येक किसान को 3 प्लास्टिक ड्रम मुहैया कराए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत भौतिक एवं जैविक कीट नियंत्रण के लिए 75 प्रतिशत सहायता प्रदान की जाएगी।
  • गाँव में प्राकृतिक संसाधन की दुकान खोलने के लिए 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • क्षमता निर्माण और किसान गोशालाओं में शामिल संसाधन व्यक्तियों और विशेषज्ञों के लिए मानदेय प्रदान होगा।

राज्य सरकार द्वारा मिलेगी सहायता

इस योजना के अंतर्गत जो भी सहायता किसानों को प्रदान की जा रही है उस सभी सहायता का पूरा जिम्मा राज्य सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक सहायता के लिए रकम प्रदान की जाएगी। यदि इस योजना के अंतर्गत किसानों को सहायता नहीं प्राप्त होती है तो उसका जिम्मेदार भी राज्य सरकार को ही ठहराया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 25 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। 

  • इस योजना के अंतर्गत कीटनाशकों एवं उर्वरकों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
  • राज्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • जिससे कि हमारे राज्य में प्रदूषण कम हो सके और किसानों को आय के अच्छे स्रोत प्राप्त हो सके।

किसानों की आय में होगा सुधार

जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे देश में किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है वह मेहनत करके मुश्किल से ही दो वक्त की रोटी खा पाते हैं। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना का शुभारंभ किया गया है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना  के अंतर्गत किसानों को आय के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होंगे जिससे कि वह अपनी आय में सुधार ला सकेंगे और अपने जीवन को एक बेहतर तरीके से व्यतीत कर सकेंगे।

  • इस योजना के माध्यम से किसानों को आय के स्रोत प्राप्त होंगे और वह अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे।
  • किसानों को किसी के आगे हाथ फैलाना नहीं पड़ेगा ना ही उनको किसी से राशि उधार लेने की आवश्यकता होगी।
  • हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत किसानों को उत्पादों को बेचने के लिए के लिए दुकानें मुहैया कराई जाएंगी।

किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

इस योजना के माध्यम से हमारे राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनने का एक बहुत सुनहरा अवसर प्रदान होगा। जैसा कि हम आपको अपने लेख के माध्यम से बता ही चुके हैं कि इस योजना के अंतर्गत आय के अच्छे स्त्रोत प्राप्त होंगे। जब किसानों को आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे तो उनके जीवन में सुधार आएगा। जब उनके जीवन में सुधार आएगा तो उनमें आत्म निर्भरता बढ़ेगी और वह अपने पैरों पर आत्मनिर्भर बनकर खड़े हो पाएंगे। इस योजना के माध्यम से हमारे राज्य के किसानों का बहुत विकास होगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के लाभ

इस योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:-

  • इस योजना को हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यह है कि राज्य के किसानों को आगे अच्छे स्त्रोत प्राप्त हो सके।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनने का मौका भी मिलेगा।
  • राज्य में प्रयोग किए जाने वाले कीटनाशकों एवं रसायनिक उर्वरकों के सम्मान में भी कमी आएगी।
  • किसानों को इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक खेती करने हेतु ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • प्राकृतिक खेती करने के फल स्वरुप हमारे राज्य में प्रदूषण में कमी आएगी जिससे कि हमारे देश में भी प्रदूषण कम होगा।
  • किसानों को योजना का लाभ देने के लिए प्रदेश की 3226 में से 2934 पंचायतों के 72,193 किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को देसी नस्ल की गाय खरीदने के लिए 25000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए ₹2500000 की राशि का प्रावधान किया गया है।
  • राज्य के प्रत्येक किसान को प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना  के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की विशेषताएं

इस योजना की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

  • हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती करने हेतु अच्छे दामों पर उत्पादक मुहैया करवाये जाएंगे‌।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से खेती की लागत को कम किया जाएगा।
  • इस‌ योजना के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य और जैव विविधता में सुधार होगा।
  • किसानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रयोग में कमी आएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग के बिना ही खेती-बाड़ी की जाएगी।
  • सरकार द्वारा मवेशियों के शेड की लाइनिंग के लिए  80% सहायता उपलब्ध होगी।
  • इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को देसी नस्ल की गाय खरीदने के लिए 25000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • भौतिक और जैविक कीट नियंत्रण उपायों के लिए 75% सहायता मुहैया कराई जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा क्षमता निर्माण और किसान गोशालाओं में शामिल संसाधन व्यक्तियों और विशेषज्ञों के लिए मानदेय प्रदान होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी को पात्रता के मापदंडों के अनुरूप होना अनिवार्य है।
  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना  के अंतर्गत सभी सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की पात्रता

वह सभी व्यक्ति को इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:-

  • इच्छुक लाभार्थी को हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार ही आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करता हो।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल किसान ही आवेदन कर सकते हैं।

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्त्तावेज

हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना  के अंतर्गत आवेदन करने हेतु मुख्य दस्तावेज‌ निम्नलिखित हैं:-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षित योग्यता का  प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी को दिए गए चरणों का पालन करना अनिवार्य है:-

  • हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आपको इसके संबंधित कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय से आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा।
  • आपको इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके पश्चात इस फॉर्म के साथ आपको आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे।
  • अब आपको यह फॉर्म वापस कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर पाएंगे।

लिया गया लेख

Posts

Cold storage schemeभारत को पूरी दुनिया में कृषि उत्पादन (गेहूं, चावल) के मामले में दूसरा स्थान प्राप्त है | फिर भी देश के किसानो को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं प्राप्त हो पाता है, इसके पीछे का कारण अनाज भंडारण में होने वाली समस्या को माना जाता है..Click Herebhartiya jan urvarak pariyojanaबिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री भगवंत खुबा ने कहा कि सरकार ने फॉस्फेटिक और पोटाश (पी एंड के) उर्वरकों के लिए 1 अप्रैल, 2010 से पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) नीति लागू की थी..Click Herefarmer tractor schemeभारत सरकार देश के किसानों के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करती है। जैसा कि किसान भारतीय कृषि क्षेत्र की रीढ़ हैं, उनकी देखभाल करना और उन्हें सहायता प्रदान करना समय की आवश्यकता है…Click Here
Previous slide
Next slide

Read More