blackberryजामुन एक सदाबहार वृक्ष है, जिसका पूर्ण विकसित पौधा 25 से 30 फ़ीट ऊँचा होता है | इसका पौधा एक बार लग जाने के पश्चात 50 से 60 वर्षो तक पैदावार दे देता है | जामुन को जमाली, राजमन, ब्लैकबेरी, और काला जामुन के नामों से भी जानते है | Click Herealoe vera cultivationएलोवेरा की बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी खेती मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। हर्बल और कास्मेटिक्स में इसकी मांग निरंतर बढ़ती ही जा रही है। इन प्रोडक्टसों में अधिकांशत: एलोवेरा का उपयोग किया जा रहा है। सौंदर्य प्रसाधन के सामान में इसका सर्वाधिक उपयोग होता है।Click Herekhirni plantप्रकृति की अनमोल देन, खिरनी का पौधा एक रहस्यमयी और उपयोगी पौधा है। इस पौधे के विविध प्रकार और इसके विशेषता बनाते हैं इसे अद्भुत वन्यजीवों के लिए भोजन का स्रोत।Click Here
Previous slide
Next slide
- फूल गोभी या रोमनेस्क ब्रोकली
- रोमनेस्को ब्रोकली क्या है ?
- रोमनेस्को ब्रोकली के बीज कब लगाएं
- होम गार्डन में रोमनेस्को को उगाने की सामग्री
- घर पर रोमनेस्को को उगाने की विधि
- गमले में रोमनेस्को उगाने के लिए मिट्टी
- रोमनेस्को के बीजों को सीडलिंग ट्रे में लगाएं
- रोमनेस्को के पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग या गमला
- रोमनेस्को के लिए पानी
- गमले में रोमनेस्को उगाने के लिए धूप
- ग्रो बैग में लगे रोमनेस्को के लिए आर्गेनिक खाद
- रोमनेस्को ब्रोकली में कीट नियंत्रण
- रोमनेस्को को हार्वेस्ट कब करें
फूल गोभी या रोमनेस्क ब्रोकली
रोमनेस्को ब्रोकली क्या है ?
रोमनेस्को ब्रोकली के बीज कब लगाएं
होम गार्डन में रोमनेस्को को उगाने की सामग्री
घर पर रोमनेस्को को उगाने की विधि
गमले में रोमनेस्को उगाने के लिए मिट्टी
फूल गोभी या रोमनेस्क ब्रोकली
दुनिया विचित्र चीजों से भरी हुई है, जहाँ हर समय कुछ न कुछ अजीबो गरीब देखने या सुनने को मिलता ही रहता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहें हैं, जो दिखने में सबसे अलग एवं विचित्र है, इस अनोखी दिखने वाली सब्जी का नाम रोमनेस्को ब्रोकली या रोमन फूलगोभी है, इसके खूबसूरत आकार एवं हेल्थ बेनिफिट के कारण भारत एवं अन्य कई देशों में लोग इसे अपने घर पर बड़े शौंक से उगाते हैं। तो आईये जानते हैं कि आप इस खूबसूरत डिजाईन वाली विचित्र रोमनेस्को सब्जी या रोमन फूलगोभी को अपने होम गार्डन में कैसे उगा सकते हैं। रोमनेस्को ब्रोकली के बीजों को कैसे उगाएं, गमले में रोमनेस्को फूलगोभी को उगाने की विधि तथा सब्जी की देखभाल करने का तरीका जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
रोमनेस्को ब्रोकली क्या है ?
रोमनेस्को को रोमन फूलगोभी या रोमनेस्क ब्रोकली के नाम से भी जाना जाता है, यह अनोखे आकार वाली सब्जी मूल रूप से इटली में उगाई जाती है, लेकिन इसके खूबसूरत आकार एवं हेल्थ बेनिफिट के कारण यह अमेरिका एवं अन्य कई देशों में भी उगाई जाने लगी है। इसके विचित्र दिखने के पीछे की वजह इसके पिरामिड जैंसी आकृति वाले टूटे-फूटे फूल हैं, यह दिखने में जितनी अनोखी होती है, खाने में उतनी ही लाजवाब और स्वादिष्ट भी होती है।
साइंटिफिक स्टडी में पता चला है कि रोमनेस्को फूलगोभी में ये जो दानेदार आकृतियाँ दिखाई देती हैं वास्तव में वो फूल बनना चाहती हैं, लेकिन फूल की जगह बड्स में ट्रांसफॉर्म हो जाती हैं। इस वजह से यह दुनिया की सबसे विचित्र एवं अनोखी सब्जी कहलाती है। रोमनेस्को कोलीफ्लावर आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद है, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, विटामिन K, कैरोटिनायड्स एवं डायटरी फाइबर होते हैं।
रोमनेस्को ब्रोकली के बीज कब लगाएं
Lorem a
रोमन ब्रोकली या रोमनेस्को एक ठंडे मौसम वाली सब्जी है, जिसे आप सितम्बर से नवम्बर एवं जनवरी से फरवरी के महीनों में अपने होम गार्डन या टेरेस गार्डन के गमले या ग्रो बैग में बीज की बुवाई कर उगा सकते हैं।
होम गार्डन में रोमनेस्को को उगाने की सामग्री
दुनिया की सबसे विचित्र सब्जी रोमनेस्को को आप अपने होम गार्डन में बड़ी ही सरलता से उगा सकते हैं, इसके लिए बस आपको नीचे लिखी सामग्री की आवश्यकता होगी:
- सीडलिंग ट्रे (Seedling Tray)
- 24×12 इंच का HDPE ग्रो बैग (24×12 Inch HDPE Grow Bag)
- बढ़िया उर्वरता वाली मिट्टी (Good Fertility Soil)
- श्रेष्ठ गुणवत्ता रोमनेस्को बीज (Best Quality Romanesco Seeds)
- आर्गेनिक फर्टिलाइजर (Organic Fertilizer)
- जैविक कीटनाशक (Organic Insecticide)
- गार्डनिंग टूल्स (Gardening Tools)
घर पर रोमनेस्को को उगाने की विधि
विचित्र डिजाईन वाली रोमनेस्को को उगाने के लिए विंटर सीजन को सही समय माना जाता है, यह सब्जी 10°C से 30°C तापमान में अच्छी तरह से ग्रोथ करती है और बढ़िया उपज देती है। तो आईये जानते हैं कि इस अनोखी सब्जी को आप आसानी से अपने गार्डन में कैसे उगा सकते हैं:
गमले में रोमनेस्को उगाने के लिए मिट्टी
किसी भी क्रॉप की अच्छी उपज के लिए उच्च उर्वरता वाली मिट्टी का होना बहुत जरूरी होता है, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं, इसके लिए 50% सामान्य मिट्टी, 30% गोबर खाद, 10% रेत और 10% कोकोपीट को अच्छे से मिलाकर मिश्रण बनायें, फिर इस पॉटिंग माप को सीडलिंग ट्रे और ग्रो बैग में भरें और मिट्टी नम करने के लिए वाटरिंग कैन की मदद से पानी अवश्य दें।
रोमनेस्को के बीजों को सीडलिंग ट्रे में लगाएं
रोमनेस्को के पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग या गमला
रोमनेस्को के लिए पानी
गमले में रोमनेस्को उगाने के लिए धूप
ग्रो बैग में लगे रोमनेस्को के लिए आर्गेनिक खाद
रोमनेस्को ब्रोकली में कीट नियंत्रण
रोमनेस्को के बीजों को सीडलिंग ट्रे में लगाएं
सीडलिंग ट्रे में पॉटिंग मिट्टी भरने के बाद आप इसमें 0.5 इंच की गहराई में बीज बोयें एवं नमी के लिए पानी अवश्य दें। सीडलिंग ट्रे में बीज बोने से अंकुरण दर काफी तेज़ हो जाती है और सीड के नष्ट होने की सम्भावना काफी कम रहती है और पौधे को ट्रांसप्लांट करने पर रूट प्रूनिंग के कारण पौधे की ग्रोथ भी काफी अच्छी होती है। सीडलिंग ट्रे में रोमनेस्को के बीज बोने के बाद लगभग 7 से 14 दिनों में सीड जर्मीनेट हो जाते हैं। रोमनेस्को के सीड जर्मीनेशन के लिए आवश्यक तापमान 12°C से 24°C होना जरूरी है।
रोमनेस्को के पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग या गमला
सीडलिंग ट्रे में बीजों की बुवाई के बाद लगभग 25 से 30 दिनों में पौधा प्रत्यारोपण के लिए रेडी हो जाता है। आप गमले या ग्रो बैग में रोमानेस्को पौधे को ट्रांसप्लांट कर सकते हैं। रोमनेस्को को लगाने के लिए ग्रो बैग या गमले की गहराई कम से कम 12 इंच की होनी चाहिए, क्योंकि रोमन ब्रोकली या रोमनेस्को की जड़ें काफी गहराई तक जाती हैं। अतः आप इस विचित्र डिजाईन वाली सब्जी रोमनेस्को के लिए 18×12 या 24×12 इंच के ग्रो बैग का यूज कर सकते हैं, इस ग्रो बैग में आप रोमनेस्को के 2 से 4 पौधे लगा सकते हैं।
रोमनेस्को के लिए पानी
ग्रो बैग में पौधे को ट्रांसप्लांट करने के बाद समय पर और जरूरत के हिसाब से पानी दें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा पानी पौधे की जड़ों को नष्ट कर सकता हैं। अतः जब पौधे छोटे हों, तो उन्हें दो दिन में एक बार ही पानी देना चाहिए, एवं जब पौधे बड़े हो जायें तब डेली बेसिस पर पौधों को पानी देना जरूरी हो जाता है, लेकिन ध्यान रहे पौधों को पानी हमेशा सुबह या शाम के समय ही दें एवं ओवरवाटरिंग से बचें।
गमले में रोमनेस्को उगाने के लिए धूप
ग्रो बैग में लगे रोमनेस्को प्लांट की ग्रोथ के लिए पूर्ण सूर्य प्रकाश की आवश्यकता होती है, अतः इन पौधों को ऐसी जगह पर लगाएं या गमलों को ऐसी जगह पर रखें, जहाँ इनको रोजाना लगभग 6 से 8 घंटे की धूप प्राप्त हो सके।
ग्रो बैग में लगे रोमनेस्को के लिए आर्गेनिक खाद
रोमनेस्को प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए ग्रोइंग स्टेज के अनुसार आप पौधे को जैविक खाद दे सकते हैं। रोमन ब्रोकली या रोमनेस्को को ट्रांसप्लांट करने के 4 से 5 दिनों के बाद आप प्लांट ग्रोथ प्रमोटर (PGP) लिक्विड फर्टिलाइजर का प्रयोग करें, इसके बाद प्रत्येक 3 से 4 सप्ताह में प्लांट की ग्रोथ एवं रोमनेस्को के हेड के विकास के लिए आर्गेनिक प्रोम (फास्फोरस रिच आर्गेनिक मेन्योर) एवं सरसों खली के मिश्रण का प्रयोग करें।
रोमनेस्को ब्रोकली में कीट नियंत्रण
रोमन फूलगोभी या रोमनेस्को में एफीड्स एवं अन्य कीटों का प्रकोप हो सकता है, इन कीटों से बचने के लिए आप आर्गेनिक पेस्टिसाइड का प्रयोग कर सकते हैं। पौधे में कीटों या रोगों के शुरुआती लक्षण दिखने पर आप नीम तेल का छिड़काव कर सकते हैं।
रोमनेस्को को हार्वेस्ट कब करें ?
दुनिया की सबसे विचित्र सब्जी रोमनेस्को को आप बीज की बुवाई के बाद से लगभग 75 से 100 दिनों में हार्वेस्ट कर सकते हैं। जब इसका हेड 5 से 7 इंच व्यास का हो जाये, तब आप समझ जाइये कि रोमनेस्को ब्रोकली हार्वेस्टिंग के लिए तैयार है।
लिया गया लेख

