हरियाणा में आलू के पौधे पर लगे टमाटर: चरखी दादरी का किसान खुद भी हैरान, कृषि विशेषज्ञ बोले- यह टमाटर नहीं आलू

Table Of Content

  • परिचय
  • कृषि विशेषज्ञ ने बताया पोटेटो

Search

परिचय
कृषि विशेषज्ञ ने बताया पोटेटो
परिचय

 

चरखी दादरी के रानीला बास गांव में आलू के पौधे पर ऊपर टमाटर और नीचे आलू की फसल उगी मिली।

हरियाणा के चरखी दादरी में हेरान कर दें ने  वाला मामला सामने आया है | खेत में आलू के पोधे पर नीचे आलू और ऊपर टमाटर उग आये हैं । जिसको भी पता लगा वो रानीला बास गांव के खेत को देखने  के लिए पहुंच रहा है। ठंड के चलते आलू के पौधों के पत्ते जलने शुरू हो चुके हैं, जिसके चलते किसान ने ऊपर से पौधों को काटकर वहां से हटाने व आलू की खुदाई करने के बारे में सोचा। जब किसान ने पौधों की कटाई शुरू की तो वह आलू के इन पौधों के ऊपर गुच्छों में टमाटर लगे देख हैरान हो गया। उसके बाद उसने दूसरे किसानों को बताया तो किसी को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। बाद में जब वह खेत पहुंचे और टमाटर तोड़कर उन्होंने स्वयं खाकर इसका स्वाद चखा तो उन्हें इस पर विश्वास हुआ। ग्रामीणों ने पौधों को बारिकी से देखा तो पौधों के नीचे आलू मौजूद हैं, जबकि ऊपर टमाटर लगे हुए है। किसान ने सब्जी में टमाटर डाला तो स्वाद भी बिल्कुल वैसा ही मिला। वहीं किसान ओमकार व रणबीर सिंह ने बताया कि उसने बीते साल भी आलू की खेती की थी, लेकिन इस प्रकार का नजारा देखने को नहीं मिला और सब कुछ सामान्य था। उसने करीब दो साल पहले पास के गांव से आलू का बीज लिया था और पिछले साल कुछ बीज तैयार करके आधा एकड़ में घर का बीज और दो एकड़ में बाजार से लाये बीज की रोपाई की थी। आधा एकड़ में आलू के अधिकांश पौधों पर टमाटर लगे हैं। उसने सब्जी में भी डालकर देखा तो टमाटर जैसा ही स्वाद मिला।  कृषि विशेषज्ञो का मानना है कि ये करिश्मा नहीं बल्कि टमाटर के बीज के साथ आलू को सर्वाइव करने का रिजल्ट है। 2010  मैं भिवानी के जुई इलाके में भी ऐसा मामला आ चूका है।

कृषि विशेषज्ञ ने बताया पोटेटो

कृषि विशेषज्ञ डा. चंद्रभान श्योराण से बात की तो उन्होंने बताया कि ये टोमेटो नहीं पोटेटो हैं। इसका आकार व स्वाद बिल्कुल टमाटर की तरह ही होता है या यू कहें कि ये एक किस्म से टमाटर ही होता है। डॉ. चंद्रभान ने बताया कि कई बार टमाटर के बीज आलू के साथ सर्वाइव कर जाते हैं। ऐसे में वे आलू से खुराक प्राप्त करते हैं और तना आलू का ही होता है. जबकि ऊपर फल टमाटर का होता है। पहले भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आई हैं ।

Posts

Termite(दीमक)दीमक एक सामाजिक कीट है। दीमक हल्के पीले या भूरे रंग के कोमल कीट होते हैं। चींटी की जाति का एक छोटा कीड़ा जो समूह में रहता है और कागज़, लकड़ी, पौधों आदि को खा जाता है। इसको सफेद चींटी भी कहा जाता है | दुनिया भर में लगभग 2,750 से अधिक प्रजातियां है, यह उष्णकटिबंधीय व शीतोष्ण क्षेत्रों सबसे ज्यादा पाये जाते है…Click Here Mealybug (मिलीबग)मिलीबाग Pseudococcidae फैमिली का insect है , यह गरम और नमी वाले जलवायु में पाया जाता है । मिलीबग की 200 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पायी जाती हैं पर ज़्यादातर एक जैसी ही दिखती हैं । मादा मिलीबग और नर मिलीबग की बनावट में पर्याप्त अंतर पाया जाता है Click Here कद्दू (Pumpkin)कद्दू की खेती को करने के लिए उचित जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है | कद्दू की फसल की अच्छी वृद्धि के लिए गर्म और आद्र दोनों ही जलवायु को उपयुक्त माना जाता है | इसकी फसल में अधिक पानी की आवश्यकता होती है, किन्तु अधिक जलभराव वाली भूमी ..Click Here
Previous slide
Next slide

Read More

National Agriculture Marketराष्ट्रीय कृषि बाज़ार

Table Of Content

  • उद्देश्य
  • फ़ायदे 
  • आधिकारिक वेबसाइट
  • लक्ष्य समूह

Search

उद्देश्य
फ़ायदे 
आधिकारिक वेबसाइट
लक्ष्य समूह
उद्देश्य

राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) भारत में कृषि व्यापार प्रणाली को आधुनिक बनाने और सुविधाजनक बनाने के लिए वांछित जीवन बदलने वाली पहल है। इसने भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाते हुए, कृषि वस्तुओं के लिए सामंजस्यपूर्ण राष्ट्रीय बाजार बनाने के लिए डिजिटल तकनीक पर छलांग लगाई।

फ़ायदे 

• मूल्य खोज और बाज़ार प्रसारण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाता है।
• बड़े बाजार तक पहुंच प्रदान करके किसानों के लिए मूल्य पूर्ति को बढ़ाता है।
• सीधे किसान-खरीदार संपर्क को बढ़ावा देना।
• कृषि आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करता है, बर्बादी प्रबंधन को अनुकूलित करता है और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करता है।
• उस बाज़ार का विस्तार करता है जो छोटे और सीमांत किसानों के लिए उनकी उपभोक्ता पहुंच बढ़ाने के लिए सुलभ है।
• ग्रेडिंग और गुणवत्ता प्रमाणन के माध्यम से कृषि उत्पाद मानकों में स्थिरता बनाए रखता है।
• खरीदारों के बीच प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिसके परिणामस्वरूप किसानों को बेहतर कीमतें मिलीं।
• किसानों को बिक्री निर्णयों और आय क्षमता पर अधिक नियंत्रण के साथ सशक्त बनाता है।  

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक वेबसाइट – https://www.enam.gov.in/

लक्ष्य समूह

किसान, व्यापारी, कृषि विपणन समितियाँ, राज्य सरकारें और खरीदार ई-एनएएम प्लेटफॉर्म के प्राथमिक लाभार्थियों और प्रतिभागियों का गठन करते हैं।

Posts

कृषि उड़ान योजनाजैसे की आप लोग जानते है की ज्यादातर कृषि पर ही निर्भर रहते है कृषि ही उनकी आय का साधन होती है । किसानो की फसल की पैदावार की अच्छी कीमत प्रदान करने के लिए ही सरकार ने इस योजना को शुरू किया गया है ।
इस योजना के ज़रिये किसानो की आय को दुगुना करना…Click Here
Mealybug (मिलीबग)मिलीबाग Pseudococcidae फैमिली का insect है , यह गरम और नमी वाले जलवायु में पाया जाता है । मिलीबग की 200 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पायी जाती हैं पर ज़्यादातर एक जैसी ही दिखती हैं । मादा मिलीबग और नर मिलीबग की बनावट में पर्याप्त अंतर पाया जाता है । मादा जहां आकार में बड़ी होती है नर आकार में प्रायः छोटे ही होते हैं…Click HereTermite(दीमक)दीमक एक सामाजिक कीट है। दीमक हल्के पीले या भूरे रंग के कोमल कीट होते हैं। चींटी की जाति का एक छोटा कीड़ा जो समूह में रहता है और कागज़, लकड़ी, पौधों आदि को खा जाता है। इसको सफेद चींटी भी कहा जाता है | दुनिया भर में लगभग 2,750 से अधिक प्रजातियां है, यह उष्णकटिबंधीय व शीतोष्ण क्षेत्रों सबसे ज्यादा पाये…Click Here
Previous slide
Next slide

Read More