Content

  • हाइलाइट ( Highlights )
  • क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ?
  • कैसे ले सकते हैं फसल बीमा का लाभ
  • फसल हुई खराब तो सबसे पहले करें ये काम
  • इस प्रक्रिया में इन कागजातों की जरूरत पड़ेगी
  • कितना होता है फसल बीमा का प्रीमियम ?
  • आधिकारिक वेबसाइट

Search

हाइलाइट ( Highlights )

  • किसानों को आपदा से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक बड़ी राहत प्रदान करती है
  • Fasal Bima Yojana में सूखा, आंधी, तूफान, बे-मौसम बारिश, बाढ़ आदि जैसे जोखिम शामिल
  • अब तक करीब 36 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ?

भारतीय कृषि को मौसम के साथ एक जुआ माना जाता है। मौसम मेहरबान तो सब चकाचक और मौसम रूठा तो बर्बादी ही बर्बादी। मौसम के साथ इस जुए के बीच आपकी मदद करती है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना। यह योजना वाहन या स्वास्थ्य बीमा जैसा ही है जहां आपको नुकसान होने पर आपकी भरपाई की जाती है। इस योजना में भी किसान को फसल पर इंश्योरेंस कवर मिलता है। आइए जानते हैं कि किन आपदाओं के लिए मिलती है सुरक्षा

कैसे ले सकते हैं फसल बीमा का लाभ

  1.  यह एक बीमा है, ऐसे में किसानों को फसल बीमा के लिए बुआई के 10 दिनों के अंदर आवेदन करना होता है। बीमा लेने के बाद यदि फसल बर्बाद हुई तभी आपको पैसा मिलता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एक एप्लिकेशन फार्म भरना होता है। यह फार्म ऑफलाइन और ऑनलाइन यानी दोनों तरह से भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए किसानों को पीएम फसल बीमा योजना की वेबसाइट https://pmfby.gov.in पर जाकर आवेदन करना होता है। वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए किसान नजदीकी बैंक, को-आपरेटिव सोसायटी या फिर CSC (कामन सर्विस सेंटर) में जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

फसल हुई खराब तो सबसे पहले करें ये काम

यदि आपकी फसल उपरोक्त प्राकृतिक आपदाओं या बारिश के कारण खराब हुई है तो सबसे पहले 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को इसकी सूचना देनी होती है। बीमा कंपनी यह देखेगी कि आपका का असर आपके फसल पर कितना पड़ा है। आकलन के बाद आपके दावे पर विचार किया जाएगा और जितना नुकसान हुआ होगा, उसकी भरपाई की रकम आपके खाते में भेज दी जाएगी।

इस प्रक्रिया में इन कागजातों की जरूरत पड़ेगी

इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेत राशन कार्ड होता है। यहां जरूरी है कि आपका खाता किसी भी सरकारी या निजी बैंक में हो यह खाता आधार नंबर से लिंक भी होना चाहिए साथ ही किसान का एक मान्य पहचान पत्र, किसान का एक पासपोर्ट साइज फोटो, खेत का खसरा नंबर होना चाहिए। किसान निवास प्रमाण पत्र के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि प्रयोग कर सकते हैं। अगर खेत किराये पर लिया गया है तो खेत के मालिक के साथ इकरारनामा की फोटो कॉपी आदि की जरूरत होगी।

कितना होता है फसल बीमा का प्रीमियम ?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए एक निर्धारित प्रीमियम का भी भुगतान करना होता है। यह प्रीमियम बेहद मामूली है। किसानों को इस समय खरीफ फसलों के लिए बीमा राशि का 2 फीसदी, रबी फसलों का 1.5 फीसदी और व्यावसायिक एवं बागवानी फसलों के लिए अधिकतम 5 फीसदी प्रीमियम का पेमेंट करना होता है। प्रीमियम की शेष रकम का भुगतान राज्य तथा केंद्र सरकार की तरफ से किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट
https://pmfby.gov.in/
Posts

मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना (Soil Health Card Scheme)मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना (Soil Health Card Scheme ) को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में देश के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है । इस योजना के अंतर्गत देश के किसानो की जमीन की मिट्टी की गुणवत्ता का अध्ययन करके एक अच्छी फ़सल प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी …Click Here खीरा (Cucumber)खीरे को रेतीली दोमट व भारी मिट्टी में भी उगाया जा सकता है, लेकिन इसकी खेती के लिए अच्छे जल निकास वाली बलुई एवं दोमट मिट्टी में अच्छी रहती है। खीरे की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6-7 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती उच्च तापमान में अच्छी होती है…Click Hereकद्दू (Pumpkin)कद्दू की खेती को करने के लिए उचित जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है | कद्दू की फसल की अच्छी वृद्धि के लिए गर्म और आद्र दोनों ही जलवायु को उपयुक्त माना जाता है | इसकी फसल में अधिक पानी की आवश्यकता होती है, किन्तु अधिक जलभराव वाली भूमी…Click Here
Previous slide
Next slide