प्रगतिशील किसान सम्मान योजना

Table Of Content
Search
Search

भारत की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत‌ बनाए रखने में किसान भी अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज भी कहीं ना कहीं हमारे देश के किसानों के कार्य एवं मेहनत को सही सम्मान नहीं मिल पाता है। इसी बिंदु को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के प्रगतिशील किसानों की मेहनत एवं लगन को सम्मानित करने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री  प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 है। Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के तहत उन किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा जो खेती में आधुनिक विधियों जैसे- जैविक खेती,पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणालियों के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 को खेती के क्षेत्र में आधुनिक तरीके से बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करने के लिए शुरू किया है। इस योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रुप में एक किसान को 5 लाख रुपए और दूसरे पुरस्कार के रुप में दो किसानों को 3-3 लाख रुपए दिए जाएंगे। तीसरे पुरस्कार के रुप में पांच किसानों को 1-1 लाख रुपए नकद में देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा के सभी जिलों में जिला स्तर पर ओर चार पुरस्कार 50-50 हजार रुपए के किसानों को दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर 70 से 75 लाख रुपए हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को पुरस्कार के रुप में दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के माध्यम से कुछ नया करने वाले किसानों के काम को सम्मान दिया जा रहा है। ताकि राज्य के अन्य किसान भी अधिक से अधिक खेती- किसानी में निवेश करने के लिए प्रेरित हो सके।

योजना का नाममुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
शुरू की गईहरियाणा सरकार द्वारा
उद्देश्यकिसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करना।
लाभार्थीराज्य के किसान
साल2023
राज्यहरियाणा
उद्देश्यकिसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करना।
क्र.संस्तरश्रेणीपुरस्कारों की संख्यानकद पुरस्कार राशि(रु.में)कुल राशि(रु.में)
राज्यप्रथम
द्वितीय
तृतीय
1
2
5
5,00,000 /-
3,00,000 /-
1,00,000
5,00,000 /-
6,00,000 /-
5,00,000/-
ज़िलासांत्वना पुरस्कार8850,000/-44,00,000/-
  कुल योग96 60,00,000

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के किसानों की मेहनत और लगन को नगद राशि देकर सम्मानित करना है। राज्य के किसानों को 50 हजार, 1 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपये की सम्मान राशि के इस योजना के माध्यम से दी जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 के तहत सम्मान देने के लिए वही किसान चुने जाएंगे जो खेती के क्षेत्र में नया नया प्रयोग करते हैं और जैविक एवं प्राकृतिक खेती करते हैं। साथ ही कम पानी का उपयोग करके खेती, फसल अवशेष प्रबंधन पर ध्यान देते हैं। यह योजना राज्य के आधुनिक खेती करने वाले एवं खेती में नए- नए शोध करते रहने वाले किसानों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित करके प्रोत्साहित करेगी। जिससे राज्य में किसान खेती में नई-नई तकनीकों एवं शोध को अपनाने से ना डरे।

किसानो को कृषि तथा संबन्धित क्षेत्र में उपलब्धि के साथ-साथ नवीनतम तकनीक अपने के आधार पर चुना जाएगा पुरस्कृत किये जाने वाले किसानों का चयन निम्नलिखित अंक प्रणाली दवारा किया जाएगा :-

क्र.संव्यवधानअधिकतम प्राप्त अंकसमिति दवारा बिन्दुबार रेटिंग
(1-10)
1फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर प्रमुख फसलो मे उत्पादकता10 
2जैविक खेती10 
3फसल विविधीकरण10 
4सुक्ष्म सिंचाई10 
5फसल अवशेष प्रबंधन5 
6मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर पोषक तत्त्व प्रबंधन5 
7बागवानी/सब्जियाँ10 
8पशुपालन10 
9मत्स्य पालन10 
10प्रौद्योगिकी/मूल्य संवर्धन10 
11अतिरिक्त सामान्य गतिविधि10 

  • सबसे पहले आवेदक किसान को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmers Corner के तहत Apply for Agriculture Schemes के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने View के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप व्यू के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है और Agreed, I have read all the terms & conditions related to scheme के आगे टिक कर देना है।

  • इसके बाद आपको Click here for Registration पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको किसी एक ऑप्‍शन में मांगी गई डिटेल दर्ज करके Search Record के बटन पर क्ल्कि कर देना है। जिसके बाद आपके सामने किसान का रिकॉर्ड खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • अब आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान योजना 2023 के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
Posts
Previous slide
Next slide