Neno urea

नैनो यूरिया अपनी उच्च दक्षता और न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव के साथ कृषि में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। उर्वरकों के इस स्थायी विकल्प से कृषि क्षेत्र में सुधार होगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी क्योंकि इससे कम लागत पर फसल की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारत के कई राज्य फसलों को दिए जाने वाले पोषक तत्वों (उर्वरक) के लिए अब टिकाऊ और वैकल्पिक विधियां अपनाने पर जोर दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, तेलंगाना राज्य ने खेती में नैनो यूरिया का उपयोग करना शुरू कर दिया है और इसे बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत, नैनो लिक्विड यूरिया के द्वारा पूरी दुनिया के किसानों को लाभ पहुंचाना चाहता है। इसके लिए इसे पूरी दुनिया में वितरित करने की योजना बनाई जा रही है। हाल ही में भारत ने श्रीलंका को 100 टन नैनो यूरिया की डिलीवरी की थी। वहां राष्ट्रपति द्वारा रासायनिक उर्वरकों के आयात पर रोक लगाने के फैसले के बाद किसानों को यूरिया की तत्काल आवश्यकता थी। नैनो लिक्विड यूरिया के विकास के साथ ही भारत कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए एक स्वस्थ, समृद्ध और टिकाऊ भविष्य की ओर अग्रसर है।
लिया गया लेख
Previous slide
Next slide